फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार, मौसम विभाग ने 30 जून के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Tue, 28 Jun 2022 06:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को दिल्ली मेंं औसत अधिकतम तापमान 40.9 व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 29 जून से बारिश की संभावना जताई है, जबकि 30 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हल्की व तेज बारिश का दौर तीन जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पारा एक बार फिर से बढ़ने लगा है, जबकि उमस पसीने छुड़ा रही है। इस कारण अब दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार है। हालांकि सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। अब मौसम विभाग ने 29 जून से बारिश की संभावना जताई है, जबकि 30 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हल्की व तेज बारिश का दौर तीन जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली में तेज धूप व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। औसत अधिकतम तापमान 40.9 व न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42.7 डिग्री दर्ज हुआ। मुंगेशपुर में 41.9, जाफरपुर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 72 फीसदी, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसदी दर्ज हुई। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान- आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। बादलों के गरजने की संभावना।
अधिकतम तापमान: 40.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 29.8 डिग्री सेल्सियस
28 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 23 मिनट
29 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 26 मिनट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें