फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बढ़ते पारे को तेज हवा ने रोका, दिल्ली-एनसीआर में आज से पारा बढ़ने का अनुमान; ठंड में आएगी कमी

Wed, 15 Feb 2023 01:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बुधवार को भी 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की अनुमान जताया है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा।
विज्ञापन
दिल्ली में सर्द हवा का दौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दो दिनों से उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज हवा से सर्दी अभी बनी हुई है। पारे पर 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने ब्रेक लगा रखा है। इस कारण से मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

जाफरपुर में सबसे कम 6.9 डिग्री तापमान रहा, जबकि मुंगेशपुर में 7.6 और रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब लोगों को जल्द ही ठंड से राहत मिल सकती है।

बुधवार से तापमान बढ़ने का अनुमान है और सप्ताह के अंत तक पारा 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। ऐसा एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी तेज हवा चलती रही। 

मौसम विभाग ने बुधवार को भी 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की अनुमान जताया है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इस कारण से ठंड में कमी आनी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

अगले दो से तीन दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, 19-20 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ठंडी हवाओं के कारण सुबह व शाम की ठिठुरन बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें