फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: दो दिन गर्मी से मिलेगी राहत, कल बना था 55 साल में तीसरी बार सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड

Tue, 21 Feb 2023 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सर्वाधिक न्यूनतम 19.8 व अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर के इलाकों में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी से मंगलवार को आंशिक राहत मिली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी से मंगलवार को आंशिक राहत मिली। सोमवार के मुकाबले में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.1 दर्ज हुआ। सोमवार को गर्मी ने 55 साल में तीसरी बार सबसे अधिक तापमान दर्ज होने का रिकॉर्ड बनाया था। तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप रही। दोपहर बाद चली हल्की हवा ने तापमान को थोड़ा नीचे किया। इस कारण से सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सर्वाधिक न्यूनतम 19.8 व अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर के इलाकों में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन गर्मी से मामूली राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें