फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाणक्यपुरी में कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बैंक मैनेजर की मौत

Tue, 12 Jul 2022 07:16 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सिद्धांत चावला शनिवार सुबह डिजायर से गुरुग्राम से ईस्ट पटेल नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। रिज रोड पर बुद्धा गार्डन के गेट नंबर एक व दो के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार दीवार में जाकर लगी। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाणक्यपुरी इलाके में सड़क दुर्घटना में युवा बैंक मैनेजर की मौत हो गई। उनकी कार को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी थी। बैंक मैनेजर को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने युवक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चाणक्यपुरी पुलिस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सड़क दुर्घटना शनिवार सुबह बुद्धा गार्डन के गेट नंबर 1 व 2 के बीच हुई। ईस्ट पटेल नगर में रहने वाले सिद्धांत चावला (26) एक वर्ष पहले एसबीआई बैंक में मैनेजर लगे थे और उनकी तैनाती राजस्थान में थी। उनके पिता भी पंजाब नेशनल बैंक में बड़े अधिकारी हैं। पिता को बैंक से स्विफ्ट डिजायर कार मिली हुई है।

सिद्धांत चावला शनिवार सुबह डिजायर से गुरुग्राम से ईस्ट पटेल नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। रिज रोड पर बुद्धा गार्डन के गेट नंबर एक व दो के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार दीवार में जाकर लगी। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सिद्धांत को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें