फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कटऑफ के साथ पॉपुलर कॉलेजों में सीटें खाली: मिरांडा हाउस, रामजस से लेकर हंसराज तक में कई कोर्सेज में दाखिले का चांस

Tue, 26 Oct 2021 01:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi University Admission 2021: स्पेशल कट ऑफ में जिन कॉलेजों में कट ऑफ कम थी वहां सीटें भर गई हैं, जबकि जिन कॉलेजों ने हाई कट ऑफ निकाली थी वहां अब भी सीटें खाली हैं। सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर सीमित हो गए हैं, जबकि कुछ कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन कट ऑफ केदाखिले केबाद स्पेशल कट ऑफ जारी कर दी गई है। स्पेशल कट ऑफ में भी पॉपुलर कॉलेजों की कट ऑफ हाई है। कट ऑफ हाई रहने केबावजूद इन कॉलेजों की सीटें खाली हैं। मिरांडा हाउस, हंसराज जैसे कॉलेज में ईकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ अब भी 99 फीसदी है। दौलतराम में 98.25 फीसदी कट ऑफ जारी की गई है। लेडीश्रीराम कॉलेज ने बीए ऑनर्स जर्नलिज्म की कट ऑफ 99 और साइकोलॉजी ऑनर्स की कट ऑफ 99.25 फीसदी निकाली है।

विज्ञापन


कॉलेजों ने जिस कट ऑफ में कोर्स केदाखिले बंद किए थे, वही कट ऑफ निकाली है। मसलन किसी कॉलेज में किसी एक कोर्स की कट ऑफ केदाखिले 98 फीसदी पर बंद हुए थे, तो कॉलेज ने स्पेशल कट ऑफ उसी आधार पर निकाली है। स्पेशल कट ऑफ में जिन कॉलेजों में कट ऑफ कम थी वहां सीटें भर गई हैं, जबकि जिन कॉलेजों ने हाई कट ऑफ निकाली थी वहां अब भी सीटें खाली हैं। सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले के अवसर सीमित हो गए हैं, जबकि कुछ कॉलेजों में आरक्षित श्रेणी की सीटें खाली हैं।

डीयू की स्नातक कोर्सेज की 70 हजार सीटों पर 60 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं। अब जारी स्पेशल कट ऑफ में उन्हीं छात्रों को दाखिले का अवसर मिलेगा जो किसी कारण से निर्धारित अंक होने के बावजूद दाखिला नहीं ले पाए थे। इस कट ऑफ में छात्रों को कॉलेज व कोर्स बदलने का अवसर नहीं मिलेगा। इस तरह से ना तो छात्र शिफ्टिंग कर सकेंगे और ना ही दाखिला रद कर सकेंगे।
विज्ञापन


हंसराज कॉलेज
कॉलेज ने ईकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ 99 फीसदी, इतिहास ऑनर्स की 98.25 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 98.75 फीसदी निकाली है।

हिंदू कॉलेज 
हिंदू कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतर कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं। कॉलेज नें फिलॉस्फी ऑनर्स की कट ऑफ 97.75 फीसदी निकाली है। कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रिनिक्स की कट ऑफ 96.33 फीसदी निकाली है। 

आईपी कॉलेज
आईपी कॉलेज ने अंग्रेजी ऑनर्स की कट ऑफ 97 फीसदी, जियोग्रॉफी ऑनर्स की 97.25 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 97.75 फीसदी निकाली है।

कमला नेहरु कॉलेज
कॉलेज ने ईकोनॉमिक्स ऑनर्स और पॉलिटिकल साइंस की कट ऑफ 98 फीसदी कट ऑफ निकाली है।
 
किरोड़ीमल कॉलेज
किरोड़ीमल कॉलेज ने ईकोनॉमिक्स ऑनर्स की 98.75 फीसदी, अंग्रेजी ऑनर्स की 98 फीसदी, हिस्ट्री ऑनर्स की 98.25 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स की 98.75 फीसदी पर निकाली है।
 
रामजस कॉलेज
रामजस कॉलेज ने ईकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ 98.75 फीसदी, अंग्रेजी ऑनर्स की 98, हिस्ट्री ऑनर्स की 98.25 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स की 98.75 फीसदी कट ऑफ निकाली है।

आर्यभट्ट कॉलेज
कॉलेज में सामान्य श्रेणी केलिए बीए ऑनर्स साइकोलॉजी की सर्वाधिक  97.75 फीसदी कट ऑफ निकाली गई है। बीकॉम ऑनर्स और इकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ 97 फीसदी, बीएससी कंप्यूटर साइंस ऑनर्स 96.5 फीसदी, बीए प्रोग्राम( हिस्ट्री- इकोनॉमिक्स) कॉम्बिनेशन की 95 फीसदी, बीए प्रोग्राम इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस की कट ऑफ 95.75 फीसदी रही है। वहीं बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री ऑनर्स इंग्लिश ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स और बीए प्रोग्राम हिस्ट्री- पॉलिटिकल साइंस कॉम्बिनेशन में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिले का अवसर खत्म हो गए हैं।

महाराजा अग्रसेन कॉलेज
महाराजा अग्रसेन कॉलेज ने बीकॉम ऑनर्स केलिए 97 फीसदी, बीएससी फिजिकल साइंस विद कंप्यूटर केलिए 91 फीसदी, बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रॉनिक्स 90 फीसदी,  बीए ऑनर्स हिंदी केलिए 91 फीसदी, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस केलिए 96.5 फीसदी कट ऑफ निकाली है। बीए प्रोग्राम के दो कॉम्बिनेशन को छोड़कर अन्य कॉम्बिनेशन में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिले केअवसर शेष हैं। इस स्पेशल कट ऑफ में बीएससी ऑनर्स मैथमेटिकल साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस विद केमेस्ट्री और बीए ऑनर्स जनरलिज्म में सामान्य श्रेणी केछात्रों के लिए दाखिले के अवसर खत्म हो गए हैं। 

साइंस कोर्सेज में दाखिले के चांस
आत्मराम सनातन धर्म, दौलतराम, हंसराज, किरोड़ीमल कॉलेज व रामजस जैसे कॉलेजों में साइंस कोर्सेज में दाखिले के चांस हैं। लेडीश्रीराम कॉलेज ने बीएससी मैथमेटिक्स की कट ऑफ 98.50 फीसदी निकाली है। बीए प्रोग्रॉम कॉम्बिनेशन में कई कोर्सेज में दाखिले के अवसर कम हो गए हैं।

दाखिले के लिए दो दिन
स्पेशल कट ऑफ के तहत छात्र 26 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 27 अक्टूबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों को दाखिला 28 अक्तूबर शाम पांच बजे तक दाखिला मंजूर करना है। जबकि 29 अक्तूबर शाम पांच बजे तक छात्र फीस जमा करा सकते हैं। उसके बाद 30 अक्तूबर को चौथी कट ऑफ जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें