फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्रा से एक साल तक होता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय रोहिल्ला इलाके में डीयू की छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
18 वर्षीय पीड़िता डीयू से पत्राचार से बीकॉम कर रही है। शनिवार को पीड़िता ने सराय रोहिल्ला थाने में अपने दोस्त अर्र्जुन (19) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी।

आरोपी भी पत्राचार से बीकॉम कर रहा है। मिलने जुलने के दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। उसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने की इच्छा जताई और शादी का झांसा देकर गत एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

 
शनिवार को युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्र्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के समय नाबालिग थी पीड़िता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक साल पहले जब आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था, उस समय वह नाबालिग थी। इसलिए पुलिस ने अर्र्जुन के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कभी भी पीड़िता को शादी का आश्वासन नहीं दिया था। हालांकि युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे एसएमएस कर शादी करने का आश्वासन दिया था। पुलिस आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें