फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-9 पर अब 70 की गति से दौड़ा सकेंगे वाहन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नोटिफिकेशन

Thu, 17 Oct 2019 01:03 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन

एनएच-9 (पहले एनएच-24) पर अब आप 70 की स्पीड से अपने वाहन दौड़ा सकेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। एनएच-9 पर स्पीड की यह नई सीमा बुधवार से ही लागू हो गई है। यहां दो विभागों की लापरवाही से अगस्त से 10 अक्तूबर तक हुए ओवरस्पीड के चालान रद्द होंगे। इस विवाद के कारण ही एनएच-9 पर निजी वाहनों की गति सीमा को बढ़ाया गया है।हालांकि व्यावसायिक वाहनों की स्पीड जो पहले थी, वही रहेगी।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के डीसीपी (हेडक्वार्टर) अंजिथा चेपयाला ने एनएच-9 पर निजी वाहनों की गति सीमा बढ़ाने के नोटिफिकेशन में कहा है कि मिलेनियम पार्क से गाजीपुर बॉर्डर तक यह गति सीमा 16 अक्तूबर से लागू होगी। कार, जीप व दुपहिया अब 70 की स्पीड से दौड़ सकेंगे। इससेपहले, एनएच-9 पर गति सीमा 60 किमी प्रतिघंटा थी। हालांकि, ऑटो समेत सभी ट्रांसपोर्ट वाहन (सभी तरह के व्यावसायिक वाहन) 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ही चल सकेंगे। इनके लिए पहले भी यही गति सीमा थी।

गौरतलब है कि एनएच-9 पर अगस्त से लेकर 10 अक्तूबर तक हुए ओवरस्पीड के करीब 1.40 लाख चालान रद्द होंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस रूट पर निजी वाहन के लिए गति सीमा 60 किमी प्रतिघंटा ही ऑटोमेटिक चालान सिस्टम कैमरों में फीड की गई थी। ये कैमरे इस रूट पर अक्षरधाम मंदिर और आगे लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, एनएचएआई ने इस मार्ग पर निजी वाहनों के लिए 70 किमी की स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड लगा रखे थे। इन साइन बोर्ड के कारण चालकों ने अपने वाहन 70 किमी की गति तक दौड़ाए, लेकिन ओवरस्पीड डिटेक्ट कैमरों की जद में आते ही इनके चालान कट गए। इस विवाद के कारण एनएच-9 पर निजी वाहनों के लिए गति सीमा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें