फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: दशहरे पर इन सड़कों पर जाने से बचें, कई रूट्स डायवर्ट; निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Tue, 24 Oct 2023 10:52 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। आज पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Traffic Advisory: आज पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली में दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से इडवाइजरी जारी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला रामलीला को लेकर पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है तो वहीं 24 अक्तूबर को दिल्ली के कई घाटों पर मूर्ति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही कहा गया है कि दशहरा पर्व पर घुमने जाने वाले लोग इन दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

विज्ञापन

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने और भीड़ से बचने के लिए कबूतर चौक से केएक तक की सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसी तरह ए नौ रोड की ओर जाने वाले मार्ग और उसके आसपास गुरुद्वारा रोड पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई।
 

जहां तक पार्किंग की बात है तो दुर्गा पूजा पंडाल में आने वाले लोगों के लिए अपने वाहन पार्क करने के लिए चार कॉलेजों और स्कूलों में व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की है कि आधिकारिक स्टिकर और स्वीकृत पास वाले वाहनों को प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यात्रियों से कई विशिष्ट मार्गों से दूर रहने का आग्रह किया गया है।  श्री धार्मिक लीला समिति, लव कुश राम लीला समिति और नव धार्मिक राम लीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीलाओं का आयोजन चल रहा है। जिसको लेकर 25 अक्तूबर तक एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें