समयपुर बादली इलाके में बदमाश एक कारोबारी की क्रेटा कार चोरी कर फरार हो गए। घर जाने के दौरान कारोबारी कार खड़ी कर लघुशंका करने गया था। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समयपुर बादली इलाके में बदमाश एक कारोबारी की क्रेटा कार चोरी कर फरार हो गए। घर जाने के दौरान कारोबारी कार खड़ी कर लघुशंका करने गया था। रोहिणी जेल से आगे नाले के पास कारोबारी कार को सड़क पर खड़ी करने के बाद लघुशंका करने के लिए कार से थोड़ी दूर चले गए।
उन्होंने बताया कि जब वापस आए तो कार वहां से गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार में चाबी लगी छोड़कर चले गए थे। कारोबारी ने बताया कि कार में मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और पत्नी का आधार कार्ड थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।