फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: धोनी-कोहली की बेटियों के ट्रोलर्स पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

Thu, 12 Jan 2023 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर अक्सर ही कुछ लोग धोनी और कोहली की बेटियों को लेकर भद्दी बातें लिखते रहते हैं। विराट की बेटी वामिका को तो दुष्कर्म की भी धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटियों को ट्रोल करने वाले, उन पर भद्दी टिप्पणियां करने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में नोटिस जारी करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, क्रिकेटर विराट कोहली और एमएस धोनी की बच्चियों के बारे में ट्विटर पर अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा करने की दोबारा किसी की हिम्मत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें