फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की गर्भवती महिला के अग्नाशय के कैंसर की सफल सर्जरी 

Fri, 13 Aug 2021 12:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ इलाज, महिला की हालत थी गंभीर
विज्ञापन
ऑपरेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने अफगानिस्तान की छह महीने की गर्भवती महिला रूबिना (बदला हुआ नाम) के अग्नाश्य के कैंसर की सफलतापूर्वक सर्जरी करके उसे नया जीवन दिया है। अस्पताल के मुताबिक, महिला की व्हिपल्स सर्जरी (पेट की निचले हिस्से के एक जटिल सर्जरी) की गई है। दुनियाभर में इस सर्जरी की मदद से गर्भवती महिलाओं के इलाज के गिन-चुने मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, यह सर्जरी काफी जटिल थी, क्योंकि महिला गर्भवती है और उनके सीटी स्कैन जैसे कई परीक्षण नहीं किए जा सकते थे। इसका बच्चे पर दुष्प्रभाव पड़ने का अंदेशा था। अस्पताल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ अमित जावेद ने बताया कि रूबिना को जब पता चला कि वह अग्नाश्य के कैंसर से पीड़ित हैं, उस समय वह साढ़े पांच महीने की गर्भवती थीं।इस हालत में ऑपरेशन करने से मां और बच्चे की जान को खतरा हो सकता था लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने तालमेल से काम किया और सर्जरी करके ट्यूमर निकाल दिया।
विज्ञापन


डॉ जावेद के मुताबिक, ऑपरेशन चार घंटे चला और ऑपरेशन के बाद की गई जांचों से पता चला है कि ट्यूमर पूरी तरह से निकाल दिया गया है और बच्चा भी स्वस्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें