फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग ड्रग्स मामला: एनसीबी ने की एक और गिरफ्तारी, पकड़े गए आरोपी के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने की आशंका

सार

शनिवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। जिसमें से दो अफगानी और दो भारतीय नागरिक हैं। वहीं, एनसीबी ने मामले में एक और गिरफ्तार की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहीन बाग में करोड़ों रुपये कीमत की पकड़ी गई 50 किलो हेरोइन के मामले में एक और आरोपी पकड़ा गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। जिसमें से दो अफगानी और दो भारतीय नागरिक हैं। 27 अप्रैल को एनसीबी ने शाहीन बाग के रिहायशी फ्लैट से ड्रग्स की खेप पकड़ी गई थी। एनसीबी के मुताबिक यह हेरोइन अफगानिस्तान से आई है और इसका पैसा हवाला के जरिए दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें