फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्कूल खोलने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे स्कूल संचालक, सीएम आवास के पास किया प्रदर्शन

Sat, 25 Sep 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदर्शन कर रहे स्कूल संचालकों ने कहा कि उन पर खुद अभिभावक स्कूल खोलने के लिए बहुत ज्यादा दबाव बना रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी मांग दिल्ली सरकार के सामने रखी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने की मांग तेज होने लगी है। शनिवार को इसी मांग को लेकर स्कूल संचालक अभिभावकों व शिक्षकों के साथ सड़क पर उतरे। दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री आवास के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तीन स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि दिल्ली के स्कूलों को नर्सरी से 8वीं तक भी खोल दिया जाए।

विज्ञापन


स्कूलों व अभिभावकों की मांग थी कि दिल्ली सरकार ने 01 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए, इतने दिनों में किसी स्कूल से कोरोना महामारी से बच्चों के पीड़ित होने की सूचना नही मिली है। 
प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में तख्ती थी, जिस पर लिखा था कि गरीब परिवार अपने बच्चों को महंगी इंटरनेट सुविधा और मोबाइल के कारण अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ है सरकार को स्कूल खोल देने चाहिए ताकि हमारे बच्चे भी पढ़ सकें।
विज्ञापन


दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी. जैन ने कहा कि हमारे स्कूलों पर स्कूल खोलने को लेकर अभिभावकों का काफी दबाव है। इसलिए सरकार से मांग की है कि दिल्ली में स्कूल खुलने चाहिए। स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी बुरा हाल है क्योंकि ऐसे स्कूलों में अधिकतर अभिभावकों द्वारा फीस न देने के कारण शिक्षकों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें