फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज: दो मजदूरों की मौत, चार से पांच लोग फंसे, एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं

Mon, 25 Apr 2022 04:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
राहत बचाव कार्य में जुटा एनडीआरएफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। एनडीआरएफ अधिकारी गोवर्धन बैरवा ने बताया कि मलबे से दो शव को बरामद किया गया है। चार से पांच मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की 25 टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन


दो मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम अब भी जारी है। मलबे में फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ ने प्रशिक्षित श्वान को लाया है। बिल्डिंग के धराशायी होने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। मौके पर जमा मलबे को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही है। 
  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से संबंधित हर जानकारी ले रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें