फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की आबोहवा में आया सुधार: बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंची हवा, इन 24 इलाकों में एक्यूआई 300 पार

Wed, 29 Nov 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में विवेक विहार समेत 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 300 के पार रहा। 12 इलाकों में हवा खराब व एक इलाके में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन
दिल्ली वायु गुणवत्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी बदलावों से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश व दिशा बदलने से हवा बेहद खराब श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई हैं। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा। मंगलवार की तुलना में यह 22 सूचकांक कम है। एक्यूआई कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। एनसीआर में दिल्ली सर्वाधिक प्रदूषित रही।

विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली में विवेक विहार समेत 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 300 के पार रहा। 12 इलाकों में हवा खराब व एक इलाके में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति शनिवार तक बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं, वाहनों का प्रदूषण हवा में जहर घोल रहा है। हवा में नमी कम होने से प्रदूषण कण संघन हो रहे हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

24 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें विवेक विहार में 395, पटपड़गंज में 370, आनंद विहार में 367, नेहरू नगर में 361, वजीरपुर में 355 व रोहिणी में 348 सूचकांक दर्ज किया गया। 12 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां नरेला में 300, एनएसआईटी द्वारका में 298, सोनिया विहार में 295, पूसा में 284, श्री अरबिंदो मार्ग में 279 व नजफगढ़ में 270 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक इलाके में हवा मध्यम श्रेणी में रही। यहां जेएलएन का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया।

शनिवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। वहीं, सुबह स्मॉग छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 119 दर्ज की गई, जोकि खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 194 दर्ज की गई।
विज्ञापन

एनसीआर में दिल्ली की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 290 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 281, गाजियाबाद में 236, नोएडा में 272, ग्रेटर नोएडा में 286 व गुरुग्राम में 222 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें