बोर्ड के अध्यक्ष दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने भी सभी ग्राम-केंद्रित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। बयान में कहा गया है कि लंबित और संभावित विकास प्रस्तावों से जुड़े प्रासंगिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी व्यवस्था, सामुदायिक सुविधाएं, हरित स्थान और खेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 167 योजनाओं को मंजूरी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इन योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों पर कुल 115.52 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के अध्यक्ष दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने भी सभी ग्राम-केंद्रित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। बयान में कहा गया है कि लंबित और संभावित विकास प्रस्तावों से जुड़े प्रासंगिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
योजनाओं के तहत जल संसाधनों में सुधार के लिए तालाबों और जल निकायों का संवर्धन किया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए गांवों के भीतर मनोरंजक क्षेत्र, श्मशान, खेल मैदान, व्यायामशाला और पुस्तकालय बनाने की योजना बना रहा है।