फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जापानी पार्क में प्लास्टिक की ट्रे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

Thu, 09 Feb 2023 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। रोहिणी के जापानी पार्क में कुछ लोगों ने एक युवक की प्लास्टिक की ट्रे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये है मामला

दिल्ली पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 8-9 फरवरी की दरम्यानी रात को लगभग 12.58 बजे प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन को पीसीआर पर कॉल मिली कि जापानी पार्क में सावरिया टेंट के पीछे कुछ युवकों में झगड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि घायल संदीप ठाकुर को उसके दोस्त अस्पताल ले गए हैं। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो पता चला कि संदीप की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि झगड़ा डिनर के लिए डिलीवरी प्लेट्स डीजे के कर्मियों को देने को लेकर हुआ था। दो लड़कों ने मिलकर संदीप की जोरदार पिटाई की और एक ने उसके सिर पर प्लास्टिक क्रेट से जोरदार हमला कर दिया।

पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच में पता चला है कि घटना के वक्त चार लोग मौजूद थे। उनमें से चार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की कई टीमें अन्य दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें