फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्यों किया: एक माह के बच्चे को मां ने मंदिर में छोड़ा, कुछ दूर जाकर पुलिस से कहा-किसी ने मेरा बच्चा छीन...

Thu, 09 Feb 2023 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की है। एक महिला ने अपनी दूधमुंही बेटी को मौरिस नगर स्थित एक मंदिर के बाहर छोड़ दिया। बाद में वह झंडेवालान इलाके में गई और वहां से उसने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
श्वेता चौहान, डीसीपी सेंट्रल दिल्ली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है। दिल्ली से एक बच्ची के अगवा होने की खबर आई। हालांकि पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि बच्ची को तो उसकी मां ही कहीं छोड़ आई थी और पुलिस को अगवा होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की है। एक महिला ने अपनी दूधमुंही बेटी को मौरिस नगर स्थित एक मंदिर के बाहर छोड़ दिया। बाद में वह झंडेवालान इलाके में गई और वहां से उसने पुलिस को फोन किया।

पुलिस को फोन कर उसने बताया कि वह अपनी बच्ची को लेकर जा रही थी कि एक बाइक सवार उसकी बच्ची को छीन ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में निकलीं। जांच आगे बढ़ी तो एक बच्ची मौरिस नगर के उक्त मंदिर के बाहर मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुसाइड से पहले की पति को वीडियो कॉल: अब मैं दुनिया से जा रही हूं... बच्चों का ख्याल रखना और फिर फंदे पर झूल गई
विज्ञापन


बच्ची मिलने पर महिला को वहां बुलाया गया तो वह उसी की बच्ची निकली। मामले की जांच आगे बढ़ी तब पता चला कि बच्ची को उसकी मां ने खुद वहां छोड़ा था और बच्ची के अपहरण की कहानी गढ़ी थी।

हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। मामले की पूरी जांच होने के बाद ही पुलिस ने कुछ स्पष्ट रूप से कहने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें