फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Pathan Delhi Riots: दिल्ली दंगों में पुलिस पर बंदूक तानने वाले आरोपी का हुआ भव्य स्वागत, वीडियो वायरल

Fri, 27 May 2022 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद शाहरुख पठान के समर्थक उसका पूरे धूमधाम से स्वागत करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख पठान - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिस वाले पर बंदूक तानने वाला शाहरुख पठान जब जेल से पैरोल पर छूटकर अपने घर पहुंचा तो हालात कुछ ऐसे बने जैसे वह कोई जंग जीतकर आया हो। जेल से छूटने के बाद उसका जिस तरह से स्वागत हुआ उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि कर दी है। आगे तस्वीरों और वीडियो में देखें पूरा मामला और जानें यह कब का वीडियो है और शाहरुख को पैरोल कितने समय के लिए मिली थी...

 
विज्ञापन

2 of 5
भीड़ के साथ जाता शाहरुख (लाल घेरे में) - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह वीडियो 23 मई का है। इस दिन शाहरुख को पैरोल पर चार घंटे के लिए रिहाई मिली थी। शाहरुख को उसके बीमार पिता से मुलाकात के लिए पैरोल मिली थी।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख पठान भीड़ के बीच - फोटो : वीडियो ग्रैब
सिर्फ चार घंटे के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया शाहरुख पठान जब अपने इलाके में पहुंचा तो लोगों की भीड़ उसके स्वागत के लिए टूट पड़ी। एक ओर जहां पुलिस उसके आगे चल रही थी वहीं उसके समर्थकों की भारी भीड़ उसके पीछे-पीछे चल रही थी।
 

4 of 5
शाहरुख पठान के पीछे लोगों का हुजूम - फोटो : वीडियो ग्रैब
उसकी गली में लोग जोर-जोर से शोर मचाकर उसका स्वागत कर रहे थे। गौरतलब है कि अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया था कि आरोपी शाहरुख पठान को 23 मई को चार घंटे के लिए हिरासत में उसके पिता से मिलवाने के लिए ले जाया जाए। आरोपी को उसके माता-पिता से उनके निवास पर ले जाकर मिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गली में मौजूद लोग शाहरुख-शाहरुख की आवाजें लगा रहे थे। उन्हीं में से कुछ लोगों ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें