64902 गाजियाबाद-कोशी कलां ईएमयू दिल्ली जंक्शन से संचालित हुई। 14522 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस गाजियाबाद तक ही चली। 14521 दिल्ली जंक्शन-अंबाला एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन की जगह गाजियाबाद से ही संचालित हुई।
51914 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ही रोक लिया गया। 51905 दिल्ली-शामली पैसेंजर शाहदरा स्टेशन से रवाना की गई। इसी तरह 4546/14545सहारणपुर-फरूक नगर-सहारणपुर पैसेंजर भी दिल्ली शाहदरा स्टेशन से ही संचालित हुई।
वहीं, लंबी दूर की ट्रेन 14646 जम्मूतवी-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन पर ही रोक दी गई। इसी तरह 13483 मालदा टाऊन-दिल्ली जंक्शन फरक्का को भी निजामुद्दीन स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
64151 अलीगढ़-दिल्ली जंक्शन ईएमयू गाजियाबाद से आगे नहीं बढ़ सकी। 51910/51911 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर दिल्ली शाहदरा स्टेशन से संचालित की गई।
इसी तरह, शामली-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-बड़ौत पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर, शामली-दिल्ली पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54476हरिद्वार-दिल्ली, ट्रेन संख्या 64443 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू समेत कई ट्रेन शहादरा स्टेशन से संचालित हुई।
दो दर्जन के करीब ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए। इनमें मुख्य रूप से गाजियाबाद-कोशीकलां ईएमयू, ट्रेन संख्या 64052 गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, 54056 दिल्ली जंक्शन-मुरादाबाद पैसेंजर, 64112शकुरबस्ती-दनकौर ईएमयू, ट्रेन संख्या 64057पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, 64584 दिल्ली-टूंडला ईएमयू, 64903 मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, महानंदा, अवध आसामन, ऊंचाहार, कैफियात, हावड़ा-जैसलमेर, भुंज एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस शामिल है। यमुना का जलस्तर कम नहीं हुआ तो बुधवार को भी यही स्थिति रह सकती है।
यमुना में बाढ़ का असर पेयजल आपूर्ति पर भी
यमुना में बाढ़ का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ना आरंभ हो गया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के अनेक गांवों और कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। इन इलाकों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
इन इलाकों में यमुना किनारे लगे ट्यूबवेलों से पेयजल आपूर्ति होती है। बाढ़ के कारण बिजली कंपनी ने ट्यूबवेलों की बिजली काट दी है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, पल्ला क्षेत्र में उसके ट्यूबवेलों की आपूर्ति बिजली कंपनी ने सोमवार शाम काट दी।
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, होलंबी कलां और नरेला में लगे ट्यूबवेलों का परिचालन बंद हो गया। इनसे अलीपुर, नरेला मंडी, पंजाबी कॉलोनी, खेरा कलां, हिरंकी, झंगोला, बख्तावरपुर, बकोली, बूढ़पुर, टिकरी खुर्द, घोगा, सन्नोठ, सिंघू, सिंघोला, बदली, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, होलंबी कलां और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।
बिजली कंपनी ने कहा कि जब तक यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं आएगा, तब तक आपूर्ति चालू नहीं की जाएगी। बोर्ड के ट्यूबवेल बाढ़ के पानी से घिर गए है। बिजली आपूर्ति करने वाले खंबे आधे से अधिक पानी में डूब गए हैं। हादसे की आशंका के चलते बिजली कंपनी ने आपूर्ति बंद की है।