फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आज से लाइसेंस के लिए पुलिस करेगी 'जन सुनवाई'

Fri, 11 Mar 2022 03:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हर सप्ताह शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1.00 बजे के बीच संयुक्त आयुक्त और पुलिस उपायुक्त लाइसेंस आवेदकों से करेंगे मुलाकात।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथियार, होटल, स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम व अन्यों के लिए लाइसेंस लेने में यदि आपको कोई दुश्वारी पेश आ रही है कि तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। दिल्ली पुलिस आज यानी 11 मार्च से लाइसेंस आवेदकों के लिए 'जन सुनवाई' की शुरुआत करने जा रहा है। सप्ताह में एक दिन लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाला कोई भी व्यक्ति डिफेंस कालोनी स्थित दिल्ली पुलिस के लाइसेंसिंग यूनिट में जाकर अपनी शिकायतों का निवारण करवा सकेगा।

विज्ञापन


खुद लाइसेंसिंग यूनिट के संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उपायुक्त इसकी सुनवाई करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंसिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने व पुलिस-पब्लिक के बीच संवाद के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है।

दिल्ली पुलिस लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन के विशेष आयुक्त संजय सिंह ने बृहस्पतिवार ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में जानकारी दी गई कि हर शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से 1.00 बजे तक दो घंटे पुलिस लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोग अपनी दिक्कतों के लिए जन सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी इनकी शिकायतों को सुनकर उनके निवारण के लिए प्रयास करेंगे। जिन लोगों ने हथियार, होटल, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस व अन्यों के लिए अपलाई किया है, उनकी शिकायतों को यहां सुना जाएगी। लाइसेंसिंग यूनिट के डिफेंस कालोनी दफ्तर में यह सुनवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के आदेश पर इसकी शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें