फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर नकेल: वीकेंड पर सार्वजनिक स्थल पर छलकाया जाम, दिल्ली पुलिस ने 607 लोगों पर की कार्रवाई

Tue, 28 Jun 2022 05:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शनिवार और रविवार को जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन को रोकना और शराब के सेवन के कारण होने वाले अपराध पर अंकुश लगाना है। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर 607 लोग शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीने के कारण होने वाले अपराध पर रोकथाम के लिए बाहरी जिला पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शनिवार और रविवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन करने वाले 607 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने इनके खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन को रोकना और शराब के सेवन के कारण होने वाले अपराध पर अंकुश लगाना है। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर 607 लोग शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोग शराब पीने के बाद अकसर उपद्रव करते है और इलाके की शांति भंग करते हैं। साथ ही देखा गया है कि शराब का सेवन करने के बाद पत्नी, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के साथ झगड़ा करते हैं और शराब के नशे में अपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। इन घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए वीकेंड में सभी 10 थाना पुलिस को विशेष अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिनों के इस अभियान के दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा घरेलू हिंसा और झगड़े की पीसीआर कॉल में कमी आई हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी 10 थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इलाके में चल रहे अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर अंकुश लगाए। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ाने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें