फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई ने यूनिसेफ से मिलाया हाथ, स्कूली बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए किया करार

Tue, 28 Jun 2022 05:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्कूली बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए सीबीएसई और यूनिसेफ ने हाथ मिलाया है। एक संस्था युवा भी इनके साथ मिलकर काम करेगी। सीबीएसई, यूनिसेफ और युवा ने स्कूल के बच्चों को 21वीं सदी के कौशलों से लैस करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल के बच्चों को 21वीं सदी के कौशलों से लैस करने के लिए सीबीएसई और यूनिसेफ ने हाथ मिलाया है। इसमें एक संस्था युवा भी उनकी मदद करेगी। यह तीनों बच्चों को कौशल प्रदान करने की मिलकर कोशिश करेंगे। इस करार के तहत बच्चों के करियर को लेकर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। बच्चों को रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई की अध्यक्ष निधि छिब्बर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल पर जोर देती है। यह स्कूल स्तर से ही छात्रों में कौशल विकसित करने की सिफारिश करती है। वर्तमान समय में कौशल सीखने का अवसर मिलना बहुत प्रसांगिक है। ये अवसर बच्चो को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें