फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 100 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2019 11:32 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मादक पदार्थों के तस्करों को पकड़ने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बाराबंकी (यूपी) निवासी मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद शब्बीर और नरेश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 किलोग्राम हेरोइन और कार बरामद की है। आरोपियों ने कार में विशेष जगह बनाई हुई थी। यह लोग म्यांमार से मणिपुर होते हुए असम पहुंची हेरोइन को वहां से लाकर दिल्ली-एनसीआर के अलावा लखनऊ, बाराबंकी व यूपी के दूसरे हिस्सों में सप्लाई करते थे।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सेल की टीम मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यही वजह है कि पुलिस टीम इस साल तस्करी के 10 बड़े मामलों में 600 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि हेरोइन म्यांमार से मणिपुर और असम होते हुए देश के बाकी हिस्सा में सप्लाई होती है। पकड़े गए आरोपियों के बारे में पुलिस टीम ने दो माह तक जानकारी जुटाई। इसके बाद 13 अक्तूबर को एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम को सूचना मिली कि मो. हाशिम, मो. शब्बीर और नरेश कुमार असम से हेरोइन लेकर दिल्ली आ रहे हैं।

हेरोइन इन लोगों ने लाजपत नगर में किसी को देनी है। सूचना के बाद पुलिस ने बारापूला फ्लाईओवर लूप, लाजपत नगर के पास छानबीन शुरू कर दी। इस बीच आरोपी कार से वहां पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से पांच-पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की। चालक के बराबर वाली सीट के नीचे पैर रखने वाले स्थान पर बनाई विशेष जगह से भी हेरोइन बरामद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें