फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में किसानों की बैठक, जंतर-मंतर से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक होगी 'किलाबंदी'

Fri, 19 May 2023 10:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पहलवानों के समर्थन में रविवार को किसानों की बैठक को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर मंतर से लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा की पूरी तैयारी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर मंतर के आस पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन
जंतर मंतर पर महिला पहलवान - फोटो : ट्वीट/@SakshiMalik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन अब बड़ा होने जा रहा है। कई खाप और संगठनों के साथ किसानों का भी समर्थन मिल चुका है। पहलवानों के समर्थन में रविवार को किसानों की बैठक को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि जंतर मंतर से लेकर दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा की पूरी तैयारी है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर एंट्री करने वाले वाहनों की चेकिंग होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर मंतर के आस पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होगी। इस इलाके को चारों तरफ से छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। पूरे धरना स्थल को सीसीटीवी कैमरा से कवर किया जाएगा। पुलिस ने साफ कहा है कि दिल्ली के बॉर्डरों पर वाहनों की चेकिंग होगी और साथ ही जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त सुरक्षा बल को भी बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस कर्मियों की गश्त को बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें