दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है।
पुलिस ने द्वारका इलाके में कार्रवाई करते हुए कुल 242.6 किलो पटाखे जब्त किए है। यह पटाखे अवैध रुप से बेचे जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।