फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फूड कैफे नहीं 'हुक्का बार' है: चार हुक्के, यूपी की शराब, पुलिस ने आधी रात मारी रेड; मालिक समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 07:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अवैध हुक्का बार पर आधी रात को पुलिस ने रेड मारी। पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर स्थित न्यू कोंडली में चल रहा था। चार हुक्के, यूपी ब्रांड की आठ शराब की बोतले और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
अवैध हुक्का बार में पुलिस ने रेड मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार पर आधी रात को पुलिस ने छापा मारा। बार में न सिर्फ प्रतिबंधित हुक्के चल रहे थे, बल्कि शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस को वहां पर तीन आरोपी मिले। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें हुक्का बार का मालिक भी शामिल है। 

विज्ञापन

फूड कैफे की आड़ में अवैध हुक्का बार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम, लक्की और अभि रावत के रूप में हुई है। शिवम हुक्का बार का मालिक है। वह बिना अनुमति के ही फूड कैफे की आड़ में अवैध हुक्का बार चला रहा था। पुलिस को बार से चार हुक्के, भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू, उत्तर-प्रदेश में बिक्री की आठ शराब की बोतलों के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी शिवम से पूछताछ जारी है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस
बृहस्पतिवार आधी रात को पुलिस टीम को सूचना मिली कि न्यू कोंडली इलाके के एक इमारत में अवैध हुक्का बार चल रहा है। सूचना के बाद हवलदार हरपाल और सिपाही घनश्याम की टीम इमारत की पहली मंजिल पर पहुंची। यहां गोल्डन एरा के नाम से फूड कैफे मौजूद था। अंदर कुछ लड़के बैठकर खुलेआम हुक्का पी रहे थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शिवम समेत तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। वहां से प्रतिबंधित तंबाकू और शराब व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें