फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: 9 और 10 सितंबर को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने DMRC को लिखा था पत्र

Wed, 06 Sep 2023 02:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकाश कुमार को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान डीएमआरसी से मेट्रो सेवा सुबह चार बजे शुरू करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवा सभी लाइनों पर शुक्रवार से रविवार तक सुबह चार से शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा, कानून, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर मेट्रो हर 30 मिनट में मिलेगी। इसके बाद संचालन सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सम्मेलन को देखते हुए बुधवार सुबह डीएमआरसी को पत्र लिखकर कहा था कि सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मेट्रो सेवा सुबह चार बजे से शुरू की जाए। सुरक्षा, कानून, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 40 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी व कर्मचारी तैनात हैं, ऐसे में उन्हें अपने तय स्थान पर समय से पहुंचना है। उन्हें किसी तरह की परेशानी न आए इस वजह से सुबह चार बजे से मेट्रो सेवा शुरू की जाए। ऐसे में डीएमआरसी ने गंभीरता को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई है।

केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद
9 से 10 सितंबर तक सुरक्षा व्यवस्था के कारण केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। यहां यात्रियों को चढ़ने व उतरने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन आम यात्रियों के लिए खुले रहेंगे। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निर्देशित होने पर वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नई दिल्ली जिले में कुछ स्टेशनों पर प्रवेश व निकास को एक संक्षिप्त अवधि के लिए बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पार्किंग रहेगी बंद
सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर सुबह 4 बजे से 11 सितंबर की दोपहर तक बंद रहेगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से इस स्टेशन पर पार्किंग के लिए नहीं आने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि मेट्रो सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में हर संभव सहयोग करें। स्टेशन कर्मचारियों के निर्देशों और अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें