फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे जमा करा सकेंगे ट्रैफिक के चालान, पुलिस आयुक्त ने ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का किया उद्घाटन

Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्लीवासी अब घर बैठे ट्रैफिक चालान जमा करा सकेंगे। उन्हें अब टोडापुर स्थित दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुख्यालय जाकर चालान जमा कराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में ई-चालान और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


ई-चालान के तहत वाहन चालकों का चालान वाहन के पंजीकृत नंबर के जरिए पते पर पहुंचेगा। ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम के तहत लोग घर से ही चालान जमा करा सकेंगे। इस मौके पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त ताज हसन समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एनआईसी के डीजी डा. नीता वर्मा आदि मौजूद थे। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने ई-चालान व ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का उद्घाटन करते हुए कहा कि नई तकनीक से ट्रैफिक नियमों के खिलाफ कार्रवाई करने व चालान जमा कराने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी एक हजार मशीनें ट्रैफिक पुलिस को दी गई हैं। इन मशीनों के जरिए मौके पर चालान किए जाने के साथ भुगतान क्रेडिट व एटीएम कार्ड से किया जा सकता है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस ने यह सिस्टम विकसित किया है। वाहन सारथी एप से चालक के लाइसेंस और वाहन के नंबर की जानकारी जुटाई जा सकती है। 

खास बात ये है कि इस सिस्टम से यह पता लग जाएगा कि वाहन चोरी का है या नहीं। जिस समय दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी भी वाहन का चालान करेंगे तो वाहन के नंबर के आधार पर उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। ई-चालान सिस्टम एनसीआरबी से जुड़ा हुआ है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें