फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कैराना में अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी

Sat, 21 Dec 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कैराना (यूपी) में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हथियार बनाने वाले दो आरोपियों समेत चार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खेत में फैक्टरी लगा रखी थी। आरोपी दिल्ली, यूपी व हरियाणा में हथियार सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की कई टीमें अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने वालों पर नजर रख रही थीं। जांच में इंस्पेक्टर तिलक चंद्र बिष्ट की टीम को पता लगा कि कैराना, शामली (यूपी) निवासी सरवर अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने की फैक्टरी चला रहा है। इस गिरोह के लोग दिल्ली, यूपी व हरियाणा में हथियार सप्लाई करते हैं। 

पुलिस टीम को 19 दिसंबर को फिर सूचना मिली कि गिरोह का सदस्य कैराना के गांव रमादा (यूपी) निवासी मजाहिर अपने एक साथी के साथ हथियार सप्लाई करने भलस्वा फ्लाईओवर व जीटी करनाल रोड फ्लाईओवर पर आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर मजाहिर व कैराना के गांव दाभेदी खुर्द (यूपी) निवासी मुनसद को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दस हथियार बरामद किए गए। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कैराना निवासी सरवर के लिए काम करते हैं। उसी के कहने पर वह डीलर को हथियार सप्लाई करने दिल्ली आए थे। सरवर ने मजाहिर के खेत में फैक्टरी लगा रखी है और तुफैल व एहसान हथियार बनाते हैं। 

स्पेशल सेल की टीम ने शामली में कैराना के रमादा स्थित मजाहिर के खेत में दबिश दी और मुजफ्फरनगर के गांव सुजुरू (यूपी) निवासी तुफैल व कैराना के मोहल्ला खेलकलां निवासी एहसान को हथियार बनाते हुए पकड़ लिया। फैक्टरी से पांच तैयार हथियार, पांच अधबने हथियार और 30 पिस्टल बनाने का सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें