फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में वारदात: पत्नी के लिए उसके भाई को किया अगवा, आरोपी जीजा महाराष्ट्र से दबोचा

Mon, 04 Mar 2024 01:15 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने अपनी पत्नी से 11 साल के भाई को अगवा करने वाला जीजा को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कापसहेड़ा इलाके में 11 साल के साले को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के अहमद नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खजूरी खास निवासी समीर (33) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पत्नी के घर से चले जाने से गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए 11 साल के किशोर को कोटला मुबारकपुर से सकुशल बरामद कर लिया था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 फरवरी को कापसहेड़ा की रहने वाली तब्बसुम खातून ने थाने में अपने 11 साल के बेटे के अगवा होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका बेटा अपने पिता को पानी देने के लिए दुकान पर गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान बच्चे के पिता कसार अली ने बताया कि उसके दामाद समीर ने उनके बेटे को अगवा किया है। 
विज्ञापन


वह अपनी पत्नी और बेटी को वापस करने का दबाव डाल रहा है। ऐसा नहीं करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहा है। जांच में पता चला कि समीर ने चार साल पहले शिकायतकर्ता की बेटी से प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी है। घटना के एक माह पहले उनकी बेटी पति को छोड़कर मायके आ गई थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के परिजनों ने उसकी शादी किसी और से कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें