फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चिल्लर बाबा की हत्या की गुत्थी सुलझी, करीबी मस्तान निकला हत्यारा, बोला- उसने गाली देकर की गलती

Sun, 16 Oct 2022 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने बताया कि वह चिल्लर बाबा को पिछले कई सालों से जानता था। वह खुद अंतिम संस्कार करने आए लोगों की मदद करता था। इसके बदले लोग उसे पैसे दे दिए करते थे। इन रुपयों को वह चिल्लर बाबा के पास रखवाता था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी गेट इलाके में निगम बोध घाट के पीछे 70 वर्षीय बुजुर्ग चिल्लर बाबा की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शराब पीने के लिए रुपये न देने और गाली देने पर बाबा के करीबी ने ही उनको मौत के घाट उतारा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जोहन केवट उर्फ मस्तान उर्फ बाबा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल मस्तान अपने कमाए हुए रुपयों को चिल्लर बाबा के पास रखवाता था। घटना वाले दिन उसने शराब पीने के लिए अपने कुछ रुपये मांगे, लेकिन बाबा ने रुपये देने से मना कर दिया। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज भी की। गुस्से में आरोपी ने सोते समय वारदात को अंजाम दिया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल लाठी, खून से सने कपड़े और आरोपी का आधार कार्ड बरामद किया है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार को निगम बोध घाट के पीछे पहाड़ी घाट पर एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ था। छानबीन के दौरान मृतक की शिनाख्त चिल्लर बाबा के रूप में हुई। चिल्लर बाबा निगम बोध घाट पर चाय की दुकान चलाता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की। 

पता चला कि जिस रात चिल्लर बाबा की हत्या हुई, उस रात मस्तान यमुना खादर में घूम रहा था। पुलिस ने करीब 30 लोगों से पूछताछ की। छानबीन के बाद आरोपी मस्तान को पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ के दौरान चिल्लर बाबा की हत्या की बात कबूल कर ली। 
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह चिल्लर बाबा को पिछले कई सालों से जानता था। वह खुद अंतिम संस्कार करने आए लोगों की मदद करता था। इसके बदले लोग उसे पैसे दे दिए करते थे। इन रुपयों को वह चिल्लर बाबा के पास रखवाता था। घटना वाले दिन वह बाबा से रुपये मांग रहा था। इस दौरान बाबा ने उसे गाली दे दी। इसके बाद उसने बाबा की हत्या की योजना बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें