फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे के अंदर पकड़ा चोर: पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मोबाइल झपटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2022 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यह घटना उस वक्त हुई जब विजय गोयल अपनी कार में सवार होकर जामा मस्जिद इलाके से निकल रहे थे और कुछ देर के लिए उनकी कार रेड लाइट पर रुकी।
विज्ञापन
विजय गोयल का मोबाइल छीनने वाला सीसीटीवी फुटेज में कैद - फोटो : सीसीटीवी फुटेज ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल से सोमवार शाम मोबाइल छीन कर फरार हुए बदमाश को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय साजन के रूप में हुई है जो दरियागंज का रहने वाला है।

विज्ञापन


यह घटना उस वक्त हुई जब विजय गोयल अपनी कार में सवार होकर जामा मस्जिद इलाके से निकल रहे थे और कुछ देर के लिए उनकी कार रेड लाइट पर रुकी। इसी दौरान आरोपी उनकी कार के पास आया और कार का शीशा खुला होने के कारण उनका मोबाइल छीनकर भाग गया।

आरोपी साजन ने वारदात के बाद मोबाइल रिसीवर मो. आसिफ को बेच दिया था। पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुजेट के आधार पर ही आरोपी की तलाश की और मोबाइल बरामद किया।

यह है पूरा मामला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल से बदमाश मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। सोमवार शाम बदमाश ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार के पास घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाश की पहचान की। 

विज्ञापन


पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता विजय गोयल के पीएसओ ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सोमवार शाम करीब पौने सात बजे भाजपा नेता सुभाष मार्ग से दरियागंज से लालकिला की ओर जा रहे थे। वह अपनी अर्टिगा कार में बैठकर फोन से बात कर रहे थे। उनकी कार का शीशा नीचे किया हुआ था। वह फोन पर बात कर रहे थे, इसी दौरान एक बदमाश पैदल ही उनकी कार के पास आया और उनके हाथ से फोन छीनकर भाग गया। 

बदमाश के भागते ही उनके सुरक्षाकर्मी बदमाश के पीछे भागे। लेकिन बदमाश सुरक्षाकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बदमाश घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वह ब्लू शर्ट और सफेद टोपी पहन रखा था। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस की कई टीम बनाकर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीएसओ एएसआई सतवीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें