फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का ट्वीट वायरल: विक्की-कटरीना की शादी पर पुलिस ने किया कमेंट, मजे लेने वालों की लग गई लाइन

Fri, 10 Dec 2021 01:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस को ट्वीट के लिए कई सलाह भी मिलीं तो कई लोगों ने बड़े ही मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। कई यूजर्स ने तो इस ट्वीट पर अपनी परेशानियों को ही सामने रख दिया है जिसमें से कुछ का पुलिस ने जवाब भी दिया है....
विज्ञापन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की सबसे चर्चित, बहुप्रतीक्षित, आलीशान और सीक्रेट शादी अब संपन्न हो चुकी है। यह शादी थी अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की जो नौ दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में पूरे शाही अंदाज से संपन्न हुई। जब से इस शादी की खबरें आनी शुरू हुई थीं, तब से ही यहां बरती जा रही एहतियात और गोपनीयता के लिए ये कुछ ज्यादा ही चर्चा में थी। जैसे कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोन से फोटो खींचने से मना किया गया था। उनके लिए एक सीक्रेट कोड तैयार किया था। इसी को आधार बनाते हुए दिल्ली पुलिस ने भी राजधानी के लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है जो महत्वपूर्ण होने के साथ ही मजाकिया भी है। अब सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट पर खूब मजे ले रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आगे पढ़िए ऐसा क्या ट्वीट किया है दिल्ली पुलिस ने और सोशल मीडिया यूजर्स उस पर क्या रिप्लाई कर रहे हैं....

विज्ञापन




कटरीना-विक्की की शादी पर दिल्ली पुलिस का ट्वीट
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपना पासवर्ड सिक्योर रखने की अपील की है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'हेलो लोगों! आप अपना पासवर्ड वैसे ही सिक्योर रखिए जैसे विक्की कटरीना की शादी थी।' पुलिस का इतना लिखना था कि लोगों का ध्यान इस पर गया और देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे जिसमें से अधिकतर मजेदार और पुलिस की सराहना वाले ही हैं।
 

एक यूजर ने लिखा - ये ट्विटर हैंडल अब स्टैंड अप कॉमेडियन हैंडल में तब्दील हो गया है। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा है कि पुलिस भी कॉमेडी कर रही है। उसका ये साइड देखकर अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

एक अन्य यूजर ने लिखा है- फर्क इतना है कि उस शादी में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा था जबकि पासवर्ड में कई लोगों की दिलचस्पी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें