ईडब्ल्यूएस दाखिले के लिए अलग से जारी होगी सूची
वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग के छात्रों के लिए स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत आरक्षित है, उनके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी।
दाखिले के लिए छात्र की आयु
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों में प्री-स्कूल (नर्सरी) कक्षा में दाखिले के लिए छात्र की आयु 31 मार्च 2024 को 4 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्री-प्राइमरी के लिए आयु सीमा पांच साल व पहली कक्षा में दाखिले के लिए अधिकतम आयु सीमा छह साल तय की गई है। परिपत्र में बताया गया है कि इन कक्षाओं के लिए न्यूनतम और ऊपरी आयु सीमा में स्कूल के प्रमुख के स्तर पर दाखिले के लिए आयु सीमा में 30 दिन तक की छूट दी जा सकती है। इसमें दाखिले के लिए स्कूलों की ओर से लिए जाने वाली पंजीकरण फीस 25 रुपये होगी।
718 स्कूलों ने जारी नहीं किया मानदंड
शिक्षा निदेशालय की ओर से दिल्ली के सभी स्कूलों को सोमवार तक नर्सरी दाखिला मानदंड अपलोड करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बुधवार शाम तक 1731 में से केवल 1013 स्कूलों ने ही दाखिला मानदंड अपलोड किया है, जबकि 718 स्कूलों ने मानदंड जारी नहीं किया है।
जिलेवार स्कूलों का मानदंड जारी
पूर्वी दिल्ली के 143 में से 69 स्कूलों ने, पश्चिमी जिले के 295 में से 191 स्कूलों ने, उत्तरी दिल्ली के 735 में से 414 स्कूलों ने, दक्षिणी दिल्ली के 518 में से 304 स्कूलों ने, सेंट्रल दिल्ली के 26 में से 21 स्कूलों ने और नई दिल्ली जिले के 14 में से 14 स्कूलों ने मानदंड जारी कर दिया है।
दाखिले का शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – 23 नवंबर 2023
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 15 दिसंबर 2023
आवेदन करने वाले बच्चों की पहली सूची – 29 दिसंबर 2023
दाखिले की पहली सूची – 12 जनवरी 2024
दाखिले की दूसरी सूची – 29 जनवरी 2024
दाखिले समाप्त – 8 मार्च 2024