फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमन विहार में क्लीनिक में हो रहा था लिंग निर्धारण और गर्भपात, दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस टीम ने अमन विहार में सीमा के घर और क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन उसका घर और क्लीनिक बंद था। एसडीएम के निर्देश पर क्लीनिक का ताला तोड़ दिया गया। जहां से काफी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन और गर्भ समाप्त करने वाली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में क्लीनिक में लिंग निर्धारण और गर्भपात करवाने का धंधा चलता मिला। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। क्लीनिक चलाने वाली महिला फरार है। छापामारी के दौरान पुलिस को क्लीनिक से भारी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन और गर्भ समाप्त करने वाली गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार महिलाएं आशा वर्कर और एएनएम कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनीपत में दवा की दुकान में काम करने वाला रविंदर अजन्मे बच्चों की लिंग निर्धारण के धंधे में शामिल है। पुलिस ने नकली ग्राहक को उसके पास भेजा। रविंदर ने 28 हजार रुपये में भ्रूण का लिंग निर्धारित करने को तैयार हो गया। उसने बताया कि शनिवार को मुंडका मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर सरिता नाम की एक महिला मिलेगी। सरिता ने एक अन्य महिला कृष्णा से उसकी मुलाकात करवाई। पुलिस ने उसके बाद दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सीमा नाम की महिला अमन विहार में क्लीनिक चलाकर लिंग निर्धारित करने का काम करती है।

इनकी निशानदेही पर रोहिणी एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमन विहार में सीमा के घर और क्लीनिक पर छापा मारा, लेकिन उसका घर और क्लीनिक बंद था। एसडीएम के निर्देश पर क्लीनिक का ताला तोड़ दिया गया। जहां से काफी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन और गर्भ समाप्त करने वाली गोलियां बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि सीमा पेशे से नर्स है। एसडीएम के निर्देश पर अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार महिला की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें