फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सांसद मनोज तिवारी ने दिव्या काकरान से बंधवाई राखी, दिए पांच लाख

Sat, 13 Aug 2022 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस मौके पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वह क्षेत्र का सांसद होने के साथ-साथ दिव्या काकरान के भाई भी है। एक भाई के रूप में उनका कर्तव्य है कि वह दिव्या काकरान की हर दृष्टि से रक्षा और पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने दिव्या से बंधवाई राखी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार से मदद नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त करके सुर्खियों में आईं राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान से शुक्रवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुलाकात की। इस दौरान तिवारी ने दिव्या काकरान से राखी बंधवाई और पूर्ण सहयोग देने का वचन देते हुए पांच लाख रुपये का चेक दिया।

विज्ञापन


मनोज तिवारी शुक्रवार की दोपहर दिव्या काकरान के गोकलपुर स्थित आवास पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र का सांसद होने के साथ-साथ दिव्या काकरान के भाई भी है। एक भाई के रूप में उनका कर्तव्य है कि वह दिव्या काकरान की हर दृष्टि से रक्षा और पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने पहले भी दिव्या काकरान की प्रतिभा को निखारने के लिए सहयोग किया है और भविष्य में भी न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें