दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में धूलभरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ में चक्रवाती प्रवाह बना है। इसके चलते धूल भरी आंधी और तेज बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अरब सागर में साइक्लोन सक्रिय हो चुका है।
गुजरात के सभी बंदरगाहों पर सिग्नल लगा दिए गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार दोपहर के बाद दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।