फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर दोबारा हो सकती है केजरीवाल से पूछताछ, पुलिस ने रिकॉर्डिंग देने से किया इनकार

Sat, 19 May 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुख्य सचिव से मारपीट मामले में शुक्रवार को कई घंटे तक पूछताछ हुई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसी तरह का हंगामा नहीं कर सकें। 

उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह की देखरेख में सिविल लाइंस थानाध्यक्ष कर्ण सिंह, एटीओ ज्ञानेश्वर, एएटीएस इंस्पेक्टर विवेकानंद झा और एसआई अभिजीत की टीम पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री के आवास स्थित कैंप कार्यालय पहुंची थी।
विज्ञापन


हरेंद्र सिंह ने बताया कि केजरीवाल ने ज्यादातर सवालों के संतोषजनक जवाब दिए लेकिन कुछ सवालों के गोलमोल जवाब दिए। उन्होंने हमारी पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं किया।

पूरे वक्त दो वकील केजरीवाल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पूछताछ प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी केजरीवाल को देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग की कॉपी देने का कानून में कोई प्रावधान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें