दिल्ली के इन इलाकों में बरसात
मौसम विभाग ने कहा कि नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जैसे जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट में हल्की गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते सोमवार को लगभग 31.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश पूसा व पीतमपुरा में रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे कम बारिश पालम में दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली के पूसा में सबसे ज्यादा बारिश
बारिश से कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही। चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नई सड़क, जामा मस्जिद के आस-पास, आईटीओ, पिलंजी गांव, आरके पुरम, मुनीरिका समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूसा में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि पीतमपुरा में 49 एमएम, डीयू में 40, सफदरजंग में 31.4, रिज में 26.9, लोदी रोड में 26.6, नजफगढ़ में 25, आया नगर में 13.6 व पालम में 8.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।