फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather: इस हफ्ते के आखिर में बारिश के आसार, लुढ़केगा दिन का पारा, आज भी मिल सकती है राहत

Sat, 25 Dec 2021 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आगामी 26 और 27 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आने वाले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा। इस कड़ी में रविवार और सोमवार को बारिश के आसार बने हुए हैं। इस वजह से सप्ताह की शुरुआत और भी सर्द मौसम के साथ हो सकती है। हालांकि, शनिवार तक ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 22.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते एक दिन पहले न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

दिनभर धूप खिले रहने की वजह से लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिली। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा जो कि धूप निकलने के साथ छंटना शुरू हो गया था। हवाओं की मध्यम रफ्तार के आगे खिली धूप में हल्की ठिठुरन का अहसास बना रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं की वजह से सर्दी का अहसास बढ़ गया था।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आगामी 26 और 27 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

27 तक 10 डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम पारा
बादल घिरे रहने के कारण 27 तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सर्दी का अहसास बढ़ेगा। गौरतलब है 20 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था जो कि इस सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ था।

आज के तापमान का अनुमान
अधिकतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-   8 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5: 31 बजे
सूर्योदय का समय:  7:12 बजे
हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा। दिनभर बादल रहेंगे सूरज व बादलों की लुकाछीपी चलेगी। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व प्रदूषण से कुछ कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें