फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे का दौर शुरू, सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

Tue, 31 Jan 2023 10:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहर से लोगों ने एक बार फिर तेज ठिठुरन महसूस की। हालांकि सुबह 9.00 बजे के बाद से कुछ धूप खिली है जिसके चलते दिन साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में धुंध - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रोज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार-सोमवार के बाद मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में बारिश हुई। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण दिल्ली में अक्तूबर के बाद से बारिश नहीं हुई थी, लेकिन 29 जनवरी को सक्रिय हुआ विक्षोभ मजबूत था।

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहर से लोगों ने एक बार फिर तेज ठिठुरन महसूस की। हालांकि सुबह 9.00 बजे के बाद से कुछ धूप खिली है जिसके चलते दिन साफ रहने का अनुमान है।

दिनभर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। कोहरे व धुंध के कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित रहे। कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से चलीं व कई फ्लाइट के समय भी बदले। यही वजह रही कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए श्रीनगर पहुंचे कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता आज दिल्ली नहीं आ सके हैं और बजट सत्र की शुरुआत में होने वाला राष्ट्रपति का संबोधन भी वह अटेंड नहीं कर पाएंगे।

सोमवार को ऐसा रहा हाल
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर में 28.2 मिमी दर्ज हुई, जबकि पालम में 26.1, लोदी रोड में 23.7 व रिज में 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

झमाझम बारिश होने के कारण रविवार व सोमवार को तापमान में भी गिरावट रही। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.2 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस कारण से दिनभर ठिठुरन रही थी। अक्तूबर के बाद से दिल्ली में बारिश देखने को नहीं मिली थी। अब 31 जनवरी से बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दी की वापसी हुई है।

अभी कहा जा रहा है कि सर्दी का यह आखिरी दौर है। अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 31 जनवरी के बाद ठंड कम होने लगेगी, लेकिन सुबह-शाम अभी कुछ दिन तक ठंड परेशान करेगी। फरवरी के पहले सप्ताह तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार को आसमान साफ रहने व 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पांच फरवरी तक अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें