कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की ओर से शुक्रवार को दिल्ली में रकाब गंज गुरुद्वारा से संसद तक मार्च आयोजित किया गया है। हालांकि पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि इस प्रदर्शन की अनुमति उसने नहीं दी है और नई दिल्ली में धारा 144 लागू है। इसके बाद भी शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं समेत सुखबीर सिंह बादल भी रकाब गंज गुरुद्वारा पहुंच चुके हैं और मार्च को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज राजधानी के कई मार्ग बंद कर दिए हैं तो कई को डायवर्ट किया गया है जिससे कई मार्गों पर भारी जाम लगा हुआ है, जानिए कौन से हैं वो रूट जिन पर न जाकर आप जाम से बच सकते हैं...
शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के चलते झंडेवालान से पचकुईयां रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी जाम लगा है।
सरदार पटेल मार्ग पर नहीं है जाम
सरदार पटेल मार्ग जो किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया, वह अब दोनों तरफ से खाली है और यहां आवाजाही सामान्य है।
शंकर रोड जाने वाला ट्रैफिक पुसा रोड की ओर डायवर्ट
आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राउंड अबाउट पुसा से शंकर रोड की तरफ जाने वाले यातायात को पुसा रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया हैI
विज्ञापन
गुरुग्राम से दिल्ली आने वाला ये रास्ता है डायवर्ट
गुरुग्राम से सरदार पटेल मार्ग आने वाले ट्रैफिक एवं नारायण से लूप पर आने वाले ट्रैफिक को भी रिंग रोड मोती बाग की ओर डायवर्ट किया है, जिसके चलते इस मार्ग पर ट्रैफिक हैवी रहेगाl
ये प्रमुख मार्गों पर जाने से बचें
गुरुद्वरा रकाबगंज रोड, आरएमएल अस्पताल, जी. पी. ओ., अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग पर शिरोमणि अकाली दल के मार्च की वजह से भारी जाम रहेगा। कृपया इन मार्गों के प्रयोग से बचेंl