फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप, करोल बाग में सील हो चुका एक मॉल निगम की मिलीभगत से चालू

Thu, 16 Sep 2021 06:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप नेता विकास गोयल ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि इस मॉल को 2012 में नियमों के घोर उल्लंघन के कारण सील कर दिया गया था। यह मॉल सरकारी कागजों में अभी भी सील है। लेकिन इसी मॉल के कुछ कर्मचारी और दुकानदार शोरूम खुलवाकर अपने कपड़ों की बिक्री कर रहे हैं...
विज्ञापन
करोल बाग - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि करोल बाग में एक मॉल को अनियमितताओं के चलते सील कर दिया गया था, लेकिन यह मॉल इस समय चालू हो चुका है, जबकि इसे चलाने के लिए अभी भी औपचारिक अनुमति नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह माल भाजपा शासित नगर निगम के कुछ नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन


आप नेता विकास गोयल ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि इस मॉल को 2012 में नियमों के घोर उल्लंघन के कारण सील कर दिया गया था। यह मॉल सरकारी कागजों में अभी भी सील है। लेकिन इसी मॉल के कुछ कर्मचारी और दुकानदार शोरूम खुलवाकर अपने कपड़ों की बिक्री कर रहे हैं। इस मामले में सीलिंग को अवैध रूप से तोड़ा गया है, जिसके विरुद्ध अलग से अवमानना की आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन नेताओं-अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह मॉल अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें