प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। शाम को सफदरजंग व मयूर विहार में 4.5 एमएम, नरेला में 3.5 एमएम और पालम व दिल्ली विश्वविद्यालय में 1.5 एमएम बारिश दर्ज हुई। सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट है।