फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नारकोटिक्स दस्ते ने नाइजीरियाई युवक को पकड़ा, वीजा खत्म हुआ तो करने लगा ड्रग्स तस्करी, एम्फेटेमिन बरामद

Tue, 18 Oct 2022 07:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पूछताछ में ओनीका ग्रीन्ज ओबिओरा ने बताया कि वह मूलत: नाइजीरिया का रहने वाला है। वह साल 2016 में तीन महीने के पर्यटक वीजा पर भारत आया था। इस दौरान वह अपने देश के रहने वाले नागरिकों के संपर्क में आया। वह भी उन लोगों के साथ रहने लगा और मादक द्रव्य की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटक के रूप में भारत आया एक नाइजीरियाई युवक वीजा की अवधि खत्म होने के बाद मादक द्रव्य की तस्करी करने लगा। वह भारत में रहने वाले नाइजीरियाई युवकों के संपर्क में आया और सोशल मीडिया की मदद से मादक द्रव्य की खेप को अपने ग्राहकों को पहुंचाने लगा।

विज्ञापन


द्वारका जिला की नारकोटिक्स दस्ते ने युवक को मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 55.30 ग्राम एम्फेटेमिन और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नाइजीरिया निवासी ओनीका ग्रीन्ज ओबिओरा के रूप में हुई है।

नारकोटिक्स दस्ता के निरीक्षक सुभाष चंद्र को 15 अक्तूबर को सूचना मिली कि मोहन गार्डन इलाके में रहने वाला नाइजीरियाई युवक एम्फेटेमिन की तस्करी में लिप्त है। युवक होली चौक, मोहन गार्डन के पास मादक द्रव्य की सप्लाई करने के लिए आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक विदेशी नागरिक आर-ब्लॉक मोहन गार्डन की ओर से एक स्कूटी से आया। अपनी स्कूटी खड़ी करने के बाद वह ग्राहकों का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और तलाशी लेने की बात कही। यह सुनते ही संदिग्ध नाइजीरियाई नागरिक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 55.30 ग्राम एम्फेटेमिन मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में ओनीका ग्रीन्ज ओबिओरा ने बताया कि वह मूलत: नाइजीरिया का रहने वाला है। वह साल 2016 में तीन महीने के पर्यटक वीजा पर भारत आया था। इस दौरान वह अपने देश के रहने वाले नागरिकों के संपर्क में आया। वह भी उन लोगों के साथ रहने लगा और मादक द्रव्य की तस्करी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें