फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : आज सवेरे हो सकता है हलका कोहरा, मसूरी-शिमला से भी ठंडी रही कल की सुबह

Sat, 16 Dec 2023 05:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मसूरी-शिमला से भी ठंडी रही दिल्ली की सुबह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आज सवेरे कोहरा छा सकता है। बर्फीली हवाओं से शुक्रवार को दिल्ली की सुबह मसूरी-शिमला से भी ठंडी रही। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी का 6.2 डिग्री और शिमला का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। गिरते तापमान के बीच कई लोग रैन बसेरों में रात गुजार रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिन में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से ठंडी हवाएं चलीं। सुबह धुंध छाने से मौसम सर्द रहा। हालांकि, दोपहर बाद खिली धूप से मामूली राहत मिली। विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम में मामूली राहत मिल सकती है। उम्मीद है कि न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ेगा। हालांकि, 19 दिसंबर तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। उसके बाद फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है।

विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बीच, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा रहा। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहा। उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता कई स्थानों पर 500 मीटर से कम या उसके बराबर दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में दृश्यता शून्य रही, जबकि पटियाला में दृश्यता 500 मीटर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें