हालांकि इनमें से किसी भी अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन अलग अलग विभागों से मिल रही सूचना के आधार पर कोरोना की चपेट में आ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों में सीनियर फैकल्टी, रेजिडेंट, नर्स और अन्य स्टाफ शामिल हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी का असर अब अस्पतालों में भी दिखाई देने लगा है। भले ही अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या कम है लेकिन यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है कि राजधानी के आठ बड़े अस्पतालों में बीते एक हफ्ते में 400 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स में अब तक 50 डॉक्टर और 53 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में अब तक 30 डॉक्टर समेत 65 नर्स और अन्य स्टाफ संक्रमित मिले हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 49 डॉक्टर और 6 नर्स, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 30 डॉक्टर, लोकनायक अस्पताल में 10 डॉक्टर और तीन नर्स, हिंदूराव अस्पताल में 12 डॉक्टर और 3 नर्स, जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी में चार, जीटीबी में 25 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं।