दिल्ली में विधायकों का वेतन चार गुना से अधिक बढ़ाकर 12 हजार से 50 हजार रुपये करने की सिफारिश विधानसभा की तरफ से गठित एक्सपर्ट कमेटी ने की है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं दैनिक भत्ता दोगुना करने, विस भत्ता करीब तीन गुना, यात्रा भत्ता पांच गुना, ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिसर्च और सहायक का खर्च भी करीब दोगुना करने की सिफारिश की गई है।
इस विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद जब तक नया कानून नहीं बनता तब तक हर साल मूल वेतन 50 हजार रुपये में सालाना 5 हजार रुपये वृद्धि की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
दो लाख के पार हो जाएगी सांसदों की सैलरी
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष पीडीटी अचारी ने जो रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी है उसके हिसाब से वेतन-भत्ते व अन्य खर्च को मिलाकर विधायकों को 2.10 लाख रुपये मासिक मिलेंगे।
अभी ये 84 हजार रुपये मिलते हैं। साथ ही किराये पर ऑफिस लेकर चलाने वाले विधायकों को 25 हजार रुपये मासिक अतिरिक्त मिलेंगे। यह देश भर में सबसे अधिक वेतन भत्ते की सिफारिश है। अभी सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश व आंध्र प्रदेश में 1.25 लाख रुपये मासिक मिलते हैं।
विधायकों के दी जाने वाली सुविधा में एक बार ऑफिस फर्निशिंग के लिए एक लाख रुपये, ऑफिस के लिए कंप्यूटर, ऑफिस का जरूरी सामान खरीदने केलिए 60 हजार रुपये की सिफारिश की गई है जो अभी तक नहीं मिलता था।
वहीं, विधायकों को कंप्यूटर-लैपटॉप खरीद के लिए एक लाख रुपये मिलते हैं, जिसमें परिवर्तन की सिफारिश नहीं की गई है। कमेटी के अध्यक्ष पीडीटी अचारी के अनुसार ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कॉमनवेल्थ देशों समेत देशभर की विधानसभा के सदस्यों व लोकसभा सदस्यों के वेतन का अध्ययन किया गया है।
देश में जहां सबसे अधिक वेतन भत्ते व खर्च 1.25 लाख रुपये हिमाचल प्रदेश में दिए जाते हैं, वहीं ओडिशा में महज 20 हजार रुपये विधायकों को मिलते हैं। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी दिल्ली से कम वेतन विधायकों को मिलता है।
क्या परिवर्तन की है सिफारिश श्रेणी-----------------अभी----------सिफारिश वेतन--------------12,000--------50,000 विस भत्ता----------18,000--------50,000 सचिव, रिसर्च-------40,000--------70,000 कम्युनिकेशन--------8,000---------10,000 यात्रा भत्ता-----------6,000---------30,000 दैनिक भत्ता----------1,000---------2,000 सालाना सैर---------50,000-------3,00,000 वाहन लोन----------4 लाख---------12 लाख पेंशन---------------7,500---------15,000 (सभी आंकड़े रुपये में)