फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के जाने डर से काटी अपने साथी की गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोर ने साथी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साथी के पिता को एफआईआर वापस लेने के लिए धमका रहा था।
विज्ञापन


मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।  पुलिस ने आरोपी किशोर को जेजे बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

दक्षिण जिला पुलिस के मुताबिक आनंद (15) सुल्तानपुर, फतेहपुरबेरी में रहता था। 3 अक्तूबर को वह लैपटॉप में सॉफ्टवेयर डलवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। उसके पिता शेखर ने 4 अक्तूबर को आनंद के गायब होने की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

मोबाइल डिटेल से पकड़ा गया वो

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सुरेश खूंगा की देखरेख में एसआई रामफूल, सुरेंद्र और हवलदार रतन की टीम बनाई गई।

इस बीच 5 अक्तूबर को शेखर ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। पुलिस टीम ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया।

मोबाइल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने करीब 15 वर्षीय आरोपी धर्मवीर (बदला हुआ नाम) को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसने गर्दन को करीब-करीब अलग कर दी

धर्मवीर ने आनंद की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया उसकी 16 वर्षीय लड़की से दोस्ती थी। इसी लड़की की आनंद से भी दोस्ती थी। उसे लगता था कि लड़की व आनंद की दोस्ती गहरी होती जा रही है और एक दिन लड़की उसे छोड़कर चली जाएगी।

घटना वाले दिन  वह आनंद को 16 नंबर फार्म हाउस में ले गया और वहां उसके सिर में डंडा मारा। जब आनंद बेहोश हो गया तो चाकू से उसकी गर्दन काट कर दी।

उसने गर्दन को करीब-करीब अलग कर दिया था। पुलिस ने धर्मवीर की निशानदेही पर आनंद का शव बरामद कर लिया। बताया गया है कि लड़की और आनंद पहले एक ही क्लास में पढ़ते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें